हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 

Date of Upload: 2026-08-13

दिनांक 5 अगस्त 26, बुधवार को कक्षा नवी एवं दसवी के विद्यार्थियों के लिए हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| प्रतियोगिता कक्षावार दो वर्गों में आयोजित की गई| कनिष्ठ वर्ग में कक्षा नवमीं का विषय ‘दिखावा भी जरूरी है|’  तथा  वरिष्ठ वर्ग में कक्षा दसवी का विषय ‘समाज का डर आवश्यक है|’ था| दोनों ही विषय काफ़ी रोचक व समसामयिक थे|

कनिष्ठ वर्ग में में उत्कृष्ट वक़्ता पक्ष कक्षा 9 F के अरहम जैन तथा श्रेष्ठ वक्ता पक्ष कक्षा 9D के नैवैद्य अग्रवाल  उत्कृष्ट वक़्ता विपक्ष कक्षा 9 IG की अनादि दयारमानी व श्रेष्ठ वक़्ता विपक्ष रिधिमा तिवारी कक्षा 9A घोषित व पुरस्कृत किए गए| वरिष्ठ वर्ग में उत्कृष्ट वक़्ता पक्ष ईशानी जैन  कक्षा 10 B, उत्कृष्ट वक़्ता विपक्ष कक्षा 10 B की संसृति राय तथा  श्रेष्ठ वक़्ता पक्ष तनीषा लाहौटी कक्षा 10 IG और श्रेष्ठ वक़्ता विपक्ष में कक्षा 10 IG के आरव आनंद को चयनित किया गया|

निर्णायक के रूप में डॉ शुचि शुक्ला (अध्यापिका शिखर), श्रीमती प्राची दत्त(ऐड्मिन विभाग) तथा श्री कुशाग्र शर्मा (पूर्व छात्र प्रतिनिधि) उपस्थित थे। प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायकों ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों की तर्कक्षमता की सराहना करते हुए भाषण कला को और अधिक प्रभावी बनाने लिए महत्त्वपूर्ण और उपयोगी सुझाव दिए जिससे वे अपनी प्रतिभा को और अधिक निखार सकें| शिखर अध्यक्ष लुबना नियाजी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की| हिंदी विभाग द्वारा आयोजित इस वाद-विवाद प्रतियोगिता के अवसर पर ‘द संस्कार वैली स्कूल’ के शिखर ब्लॉक के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ  उपस्थित थे|

Sanskaar valley
Sanskaar valley
Sanskaar valley
Sanskaar valley