हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता  

Date of Upload: 2026-07-20

विद्यालय में दिनांक 15 जुलाई 2026 को हिंदी विभाग द्वारा हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था "छात्र समाज में अभद्र भाषा के प्रयोग का बढ़ता प्रचलन, आज के परिवेश में अधिक प्रभावी"। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल तथा आत्मविश्वास का विकास करना था।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने तर्कों को उदाहरणों एवं तथ्यों के माध्यम से सशक्त बनाया।

निर्णायक मंडल द्वारा भाषा-शैली, विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण तथा तर्कशक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सोपान प्रभारी श्रीमती स्वप्ना चौबे महोदया ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे आयोजनों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने का सशक्त मंच प्राप्त हुआ।

 सोपान हिन्दी विभाग